Total Pageviews

Sunday, 21 September 2014

ये फूल है..






ये फूल है इन्हे खिलने दो
आखिर ये तुम्हारी बगिया सजायेंगे
ये परिंदे है उड़ने दो इन्हे..
शाम होते ही ये घर लौट आएंगे

खुलने दो इनके पंखों को
खिलने दो इन पंखुड़ियों को
सही दिशा.. सही दशा दो..
सही धरती दे दो.. और सही आस्मा..
बस सही रौशनी दिखाओ इनको..
तेरे घर का दीपक एक दिन यही जलाएंगे..

नाउम्मीद हो जाये तो इन्हे सम्बल दे दो...
बेपरवाह बहे तो किनारा दे दो..
प्यार से रखो.. प्यार सिखाओ इनको.
यही है वो आज जो तेरा कल बनाएंगे..
यही वो फूल है जो तेरी बगिया सजायेंगे



Ye phul hai inhe khilne do..
akhir ye tumhari bagiya sajayenge
ye parinde hai udane do inhe..
shaam hote hi ye ghar laut ayenge..

khulne do inke pankho ko..

khilne do in pankhudiyo.n ko..
sahi disha.. sahi dasha do.. 
sahi dharti de do.. aur sahi asamaa.n
bas sahi roshni dikhao inko..
tere ghar ke deepak ek din yahi jalayenge

Naummeed ho jaye to inhe sambal de do..

Beparwah bahe to kinara de do..
pyaar se rakho inko.. pyaar seekhao inko..
yahi hai wo aaj.. jo tera kal banayenge..
ye wo phul hai jo teri bagiya sajaynge.. 

( Picture courtesy @romeomustdiee ) 


















Monday, 14 July 2014

मुक़म्मल..




एक किताब है जो ना जाने कब से अधूरी पड़ी है..
कई बार सिरहाने मिल जाती है..
 इतने लफ़्ज़ों को खुद में रख कर भी एक अरसे से खामोश थी..
कितना कुछ छुपा रखा है उसने खुद में..
फिर भी पहले कभी कोई शिकायत नहीं कि..
आज जाने  क्या हुआ.. हद हो चुकी थी शायद उसकी..
उसके बर्दाश्त करने की हद...
आज चीख पड़ी वो मुझ पर.. कब से तुम्हारे सिरहाने पड़ी हूँ..
मुझे  मुक़म्मल क्यों नहीं करती??
एक बार पढ़ो और ख़त्म करो इस इन्तिज़ार को.. क्यों परेशान करती हो??
तुम्हें  कोई परवाह.. कोई फ़िक्र नहीं मेरी...
देखो मुझे… में पन्ना पन्ना बिखर रही हूँ.. उधड़ रही हूँ मैं
उस रात बहुत देर तक सुनती रही उसे..
एक गुब्बार था उसमे, जिसे मैं ख़त्म करना चाहती थी..
फिर खुदको उससे साझा किया मैने..
उसे हाथों में लिया, और वही पन्ना खोला  जहां उसे आखिरी बार छोड़ा था..
देखो ये वही पन्ना है जिसे हम दोनों साथ पढ़ रहे थे..
उसके बाद वो  कभी साथ नहीं रहा..
अब तुम देखो मुझे, मैं भी अधूरी हूँ तुम्हारी तरह..
तुम्हारी ही तरह ज़ार ज़ार बिखर रही हूँ ..
 उधड़ रही हूँ मैं  भी ..
फ़र्क़ बस इतना है की अब भी अपनी हद में  हूँ ..
अब भी इन्तिज़ार में हूँ ..
चीख नहीं रही.. खामोश हूँ..
मुक़म्मल होने के  इन्तिज़ार में.. अब भी..
पर हाँ वादा है तुमसे, जब वो एक बार फिर साथ होगा..
तुम्हें आगे ज़रूर पढूंगी.. उसी के साथ..
भरोसा रखो.. इन्तिज़ार करना ...
मेरे मुक़म्मल होते ही.. मैं तुम्हें भी
मुक़म्मल कर दूँगी..

Sunday, 16 February 2014

Churiyaa.n ..




Wo jab bhi meri kalai pakadta hai.. lagta hai jeise meri churiyaa.n laya ho..
Khanakti churiya jeise awaaz karti hai..dhadkan us waqt kuchh yun khanakati hai..
Rang jeise hazaar mil jaate hai kalai me.. zindagi phir kuchh yun rangeen lagti hai..
Pakad ke kalai jab wo sath chalta hai..khwaabo.n ki churiyo.n ka phir saaz bajta hai..
Laal... hari.. nili churiyaa.n.. suhagan ka wo singaar churiyaa.n..  
Usake sath hone par jeise ye sab mil jaati hai.. suhagan ki bindi mathe par khil jaati hai..
Muskura kar wo mujhe apna banata hai..churiyo.n ki khanak mujhko sunata hai..
Reh jaati hai naa phir koi zaroorat kisi ki.. is tarah meri suni kalai mein wo churi pehnata hai..

 ( Picture courtesy @SunnyParampil )